Bihar

तेजस्वी यादव पर आय घोटाला का आरोप, JDU ने चुनाव आयोग से कहा- छीन लीजिए विधायिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव पर आय घोटाला करने का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की है। सोमवार को जेडीयू के प्रवक्ताओं ने कहा था कि पांच साल में 89 लाख रुपये कमाने वाले तेजस्वी ने इस दौरान 4 करोड़ रुपये का कर्ज लोगों को दिया है। जेडीयू ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी के हलफनामों के आधार पर आरोप लगाया है। बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान से पहले जेडीयू ने तेजस्वी की आक्रामक घेराबंदी शुरू कर दी है।

जेडीयू के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को निर्वाचन आयोग से मिला और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की। पार्टी ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लोक प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 123 (2) के तहत तेजस्वी द्वारा वेतन अथवा आय के घोटाला के मामले में निर्वाचन आयोग कार्रवाई करे। जेडीयू शिष्टमंडल में पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, प्रवक्ता नीरज कुमार आदि शामिल थे। चुनाव अधिकारियों से मुलाकात के बाद नीरज कुमार ने कहा कि आयोग ने भरोसा दिया है कि वो तथ्यों की जांच करेगा।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार, निहोरा यादव और अरविंद निषाद ने पटना में सोमवार को मीडिया से कहा था कि तेजस्वी ने 2015 के विधानसभा चुनाव वाले शपथ पत्र में बताया था कि उनकी सालाना आय 5.60 लाख रुपये है। उस समय उन्होंने 1.13 करोड़ का कर्ज लोगों को दे रखा था। 2020 के शपथ पत्र के मुताबिक उनकी आय 2018-19 में मात्र 1.41 लाख रुपये दिखाई गई है, जो प्रत्येक महीने के हिसाब से 11812 रुपये बनता है।

जेडीयू नेताओं ने तेजस्वी यादव से पूछा था कि जब विधायकों का बेसिक वेतन 40 हजार रुपए था तब उन्होंने साल भर में इतनी कम आय कैसे दिखाई। जेडीयू ने तेजस्वी के पांच साल की घोषित आय 89.75 लाख रुपये के मुकाबले इसी समय अवधि में उनके द्वारा लोगों को 4.10 करोड़ रुपये का कर्ज देने पर भी जवाब मांगा था। अभी तक तेजस्वी यादव या आरजेडी की तरफ से जेडीयू के आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में नागपंचमी के दिन सर्पदंश से युवती की मौ’त, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया समय

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नाग पंचमी…

2 घंटे ago

बेउर जेल से रिमांड पर समस्तीपुर लाए गए रेल मंडल के APO-2, सरकारी आवास से मिला था अवैध हथियार, CBI ने घूस लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक, पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता…

4 घंटे ago

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, भूमि को मिली स्वीकृति

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…

5 घंटे ago

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

13 घंटे ago