Bihar

सरकारी बंगले से सोफा, AC और गमला भी ले गए तेजस्वी यादव, BJP का बड़ा आरोप

बिहार में एक बार फिर से सरकारी बंगले को सियासत तेज हो गयी है. दरअसल पटना का 5 देश रत्न मार्ग अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जगह बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित हो गया है. ऐसे में तेजस्वी यादव ने पहले बंगला खाली कर दिया था. लेकिन, सरकारी आवास खाली होने के बाद जैसे ही सम्राट चौधरी से जुड़े लोग यहां पहुंचे तो उन्होंने बंगले की हालत देखकर तेजस्वी यादव पर कई आरोप लगा दिए.

सम्राट चौधरी के निजी सचिव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी आवास से कई अहम समान गायब हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोग बंगले से सोफा, गमला और एसी तक खोलकर ले गए. बता दें, भवन निर्माण विभाग ने शनिवार को बंगला सम्राट चौधरी को सौंपा है. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बंगले में रह रहे थे. तेजस्वी यादव के बंगला खाली किए जाने के बाद बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

विजयादशमी के दिन बंगले में प्रवेश करेंगे सम्राट चौधरी

बता दें, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इस बंगले में विजयादशमी के दिन इस बंगले में प्रवेश करेंगे. वहीं इससे पहले सम्राट चौधरी के सहयोगी शत्रुघ्न ने बताया कि एक बार यूपी में अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री रहते हुए वहां के सरकारी बंगले से टूटी खोलकर ले गए थे. वहीं अब यहां के लोग सोफा सेट और एसी तक खोलकर ले गए. यहां तक की गमले को भी ठेला पर लेकर चले गए. वहीं जो दूसरे सामान हैं उनकी स्थिति भी ठीक नहीं हैं. दीवार में भी तोड़ फोड़ की गयी है. वहीं ऑफिस की हालत भी खराब हो गयी है.

‘चवन्नी छाप नेता क्यों पूछेगा सवाल’

वहीं बीजेपी के इन आरोपों पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि इन लोगों को कोई जानकारी नहीं है. इन लोगों को कैसे मंत्री बना दिया गया है. भवन निर्माण विभाग ने चार्ज लेने और देने से पहले लिस्ट बनाई थी. इनलोगों के पास कोई आधार नहीं है. इस मामले में भवन निर्माण विभाग को कुछ भी पूछने का अधिकारी है. कोई भी चवन्नी छाप नेता सवाल क्यों पूछेगा?

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago