Bihar

मुजफ्फरपुर का स्कूल बना खूनी अखाड़ा, 10वीं के छात्र को साथियों ने बुरी तरह पीटा; मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में 10वीं के छात्र की उसके साथियों ने हत्या कर दी। मामला तुर्की थाना इलाके के एक स्कूल का है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें 7 छात्र क्लासरूम के अंदर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़ गए थे। पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल हुए छात्र सौरभ कुमार ने शनिवार को इलाज के दौरान जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह तुर्की के बरकुरबा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने इस मामले में तुर्की और चढ़ुआ गांव के दो छात्रों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

स्कूल के हेडमास्टर राहुल कुमार रंजन ने बताया कि शुक्रवार को लंच के समय स्कूल का मेन गेट बंद था। छोटा गेट खुला था, जिससे छात्र बाहर आ-जा रहे थे। इसी दौरान चढुआ हाईस्कूल के 11वीं का एक छात्र और तुर्की हाईस्कूल के 12वीं का छात्र विद्यालय में घुसकर 10वीं के छात्र सौरभ कुमार के साथ मारपीट करने लगे। पांच मिनट तक हुई मारपीट में सौरभ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शिक्षक एवं कर्मचारी पहुंचे तो मारपीट कर रहे छात्र मौके से भागे।

इस बीच सौरभ लहूलुहान हो चुका था। शिक्षकों ने तत्काल दो आरोपी छात्रों को पकड़ लिया। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। घायल छात्र सौरभ को शिक्षकों ने तुर्की स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए जूरन छपरा के निजी अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। सौरभ कुमार बरकुरवा निवासी अजय कुमार राम का पुत्र था। पिता गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था सौरभ:

परिजनों का कहना है कि सौरभ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दादा-दादी व अन्य परिजनों के साथ रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। वही, इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे इसी मारपीट का बताया जा रहा है। वीडियो में एक छात्र से छह लड़के क्लास रूम में मारपीट कर रहे हैं।

इधर, मृतक के चाचा अबोध राम ने बताया कि परिजनों को विद्यालय में मारपीट की घटना की जानकारी मिली। जब हमलोग पहुंचे तो सौरभ गंभीर रूप से घायल था। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट क्यों हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में एसडीपीओ अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि दोनों पक्ष से पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

दोनों पक्षों की ओर से हुई एफआईआर

मारपीट की घटना में जांच के बाद तुर्की पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंटर शिकायत दर्ज की है। शुक्रवार तक पुलिस छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना को सामान्य मानकर चल रही थी, इसलिए थाने में दोनों पक्षों की शिकायत ली गई। जब सौरभ की इलाज के दौरान मौत हो गई तब वरीय पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया। इसके बाद पुलिस ने सौरभ के साथ मारपीट करने वाले दो छात्रों को हिरासत में लिया है।

मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि छात्रों के बीच शुक्रवार को स्कूल में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। गंभीर रूप से घायल हुए 10वीं के छात्र सौरभ कुमार की मौत हो गई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी, जिसकी जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज में दिख रहे दो छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

7 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

8 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

8 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

21 घंटे ago