Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार मेला, नोट कर लें अपने शहर में आयोजन की तारीख…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग के नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय की पहल पर 9 जिलों में रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा. यह मेला 18 से 29 अक्टूबर के बीच अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित किया जाएगा. श्रम विभाग के सचिव दीपक आनंद ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सभी जिलों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों में योग्यता रखने आवेदकों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है.

मेला में युवाओं को दिया जाएगा मार्गदर्शन :

दीपक आनंद ने बताया कि रोजगार मेले में कई कंपनियां आएंगी. साथ ही युवाओं को आगे क्या करना चाहिए, जिससे उन्हें रोजगार मिलने में कोई दिक्कत न आए, इस बारे में युवाओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा और इसके लिए अलग से स्टॉल लगाया जा रहा है. यह मेला समस्तीपुर समेत बिहार के नौ जिलों में लगेगा.

कहां और कब लगेगा मेला :

18 अक्टूबर को नवादा सरकारी आइटीआइ परिसर में मेला का आयोजन होगा.

19 अक्टूबर को कोशी कालेज परिसर खगड़िया में मेला का आयोजन होगा.

21 अक्टूबर को सरकारी आइटीआइ बेगूसराय में मेला का आयोजन होगा.

22 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन बिहार शरीफ ब्लॉक परिसर में मेला का आयोजन होगा.

23 अक्टूबर को इस्लामिया प्लस टू हाइ स्कूल शेखपुरा में मेला का आयोजन होगा.

24 अक्टूबर को होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर रोड समस्तीपुर में मेला का आयोजन होगा.

25 अक्टूबर को सरकारी आइटीआइ राम नगर परिसर दरभंगा में मेला का आयोजन होगा.

28 अक्टूबर को वाटसन प्लस टू हाइ स्कूल मधुबनी में मेला का आयोजन होगा.

29 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन सुपौल में मेला का आयोजन होगा.

10 बजे से 4 बजे तक लगेगा मेला :

दीपक आनंद ने बताया कि यह रोजगार मेला निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इसके लिए सभी को एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. अगर कोई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाता है तो उसके लिए मेले में भी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago