Bihar

बिहार: यूनिवर्सिटी में घुसकर पत्नी ने प्रोफेसर पति की कॉलर पकड़कर घसीटा, अवैध संबंध का लगाया आरोप

भागलपुर में तिलका मांझी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. सुदेश जायसवाल और ‎उनकी पत्नी साधना जायसवाल के ‎बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ‎साधना जायसवाल बुधवार काे‎ उनके डिपार्टमेंट पहुंच गईं। प्रोफेसर काे‎ खींचकर उनके चेंबर से निकाला, फिर कॉलर पकड़ी। पत्नी पिटाई करती रही, पति- पुलिस बुलाओ कहता रहा।

पत्नी, पति के कपड़े फाड़कर उन्हें डिपार्टमेंट से‎ बाहर खींचकर लाने लगी। पत्नी ने प्रोफेसर पर अवैध संबंध, फ्लैट बेचकर उसे खाली‎ कराने के लिए खरीदार से दबाव‎ दिलवाने और दाे साल से घर का‎ खर्च नहीं देने का आरोप लगाया है।

साधना के अनुसार मंगलवार की‎ सुबह से उनके फ्लैट में पानी बंद है। ‎बुधवार काे एक आदमी उनके पास आया और कहा कि फ्लैट खाली‎ कीजिए, चूना-पुताई कराना है। साधना‎ कुमारी ने कहा, अगर वह फ्लैट‎ खाली कर देंगी ताे कहां रहेंगी।

चोरी-छिपे बेच दिया फ्लैट

साधना का कहना है कि ‘मैंने गहने बेचकर घर खरीदने के‎ लिए पैसा दिए थे। इसने चुपके से‎ घर बेचकर मुझे बेघर कर दिया।‎ कितने में फ्लैट बेचा, सारा पैसा कहां‎ गया? यह झूठ बोलता है कि कोर्ट में‎ तलाक का केस चल रहा है। सिर्फ‎ मुझे प्रताड़ित और मामले को लटकाने ‎के लिए इसने केस किया है। एक बार ‎भी कार्रवाई के दौरान वह नहीं‎ आया। मैं इस उम्र में फ्लैट छोड़ कर‎ कहां जाऊंगी’

पति ने दी है तलाक की अर्जी

पत्नी ने कहा कि ‘शिक्षक के ड्राइवर काे‎ भी सब कुछ पता है। इधर, शिक्षक डॉ.‎ जायसवाल ने वहां मौजूद शिक्षकों,‎ कर्मियों और मीडिया के लाेगाें से‎ अपने फटे हुए कपड़े दिखाते हुए कहा ‎कि मेरी पत्नी मेरे साथ घर में‎ अक्सर ऐसा ही करती हैं। इसीलिए ‎उन्हाेंने तलाक की अर्जी दी है।’ ‎

सर्विस ‎बुक से भी नाम हटाया

साधना कुमारी ने इससे कुछ ही‎ दिन पहले डॉ. जायसवाल पर फ्लैट ‎बेचने सहित और आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में ‎उन्हाेंने यह आरोप भी लगाया कि ‎शिक्षक ने टीएमबीयू में अपनी सर्विस ‎बुक से उनका नाम हटा दिया है।

वह ‎पिछले तीन दिनाें से यह शिकायत कर‎ रही थीं कि आनंदगढ़ कॉलोनी स्थित‎ फ्लैट बेचने के बाद डॉ. जायसवाल‎ खरीदार की मदद से उन पर फ्लैट‎ खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। ‎शिक्षक खुद अब जीरोमाइल में रह रहे ‎हैं। उनके फ्लैट की बिजली दाे दिन ‎पहले काट दी गई थी।

लोन चुकाने के लिए फ्लैट बेचा

डॉ. सुदेश ने कहा कि ‘उनकी पत्नी ‎हमेशा उनके साथ ऐसा ही करती ‎हैं। बैंक का 20 लाख लोन ‎चुकाने के लिए फ्लैट बेचा। वह ‎खुद किराए के मकान में रह रहे हैं।‎ पत्नी साधना जायसवाल काे भी आनंदगढ़ काॅलोनी में दाे कमरे का ‎मकान किराए पर दिलाया है। इसके 6 महीने का किराया‎ एकमुश्त देने काे तैयार हैं। जब तक‎ काेर्ट से तलाक का फैसला नहीं हाे‎ जाता है, तब तक खर्च‎ देने काे भी तैयार हैं। जाे भी ‎लेन-देन की है, उसका प्रमाण है।

यह सब अपनी पैतृक‎ संपत्ति से किया है। सर्विस बुक से‎ नाम हटाने की बात गलत है। यह‎ साजिश है। पत्नी अवैध संबंध का‎ प्रमाण दें। नहीं तो मानहानि का‎ केस भी कर सकते हैं।‎’

विभाग के हेड से शिकायत

शिक्षक की पत्नी ने इसी मामले में विभाग में हेड डॉ. कमल जायसवाल से मिलीं। ‎हेड ने डॉ. जायसवाल पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए, कर्मचारी‎ काे उन्हें बुलाने काे कहा। कर्मी ने कहा कि डॉ.जायसवाल नहीं हैं। कुछ देर के‎ बाद साधना जायसवाल खुद अपने पति के चेंबर चली गईं और हंगामा किया।‎

जांच के लिए कमेटी बनाई गई हैः कुलपति

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहरलाल ने बताया कि ‘पूरे मामले पर नजर है। विवि प्रशासन मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए कमेटी बना रही है। ताकि कमेटी पूरे मामले में जांच कर रिपोर्ट विवि प्रशासन को उपलब्ध कराए। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। पूरे मामले में राजभवन को भी जानकारी भेजी जा रही है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago