Bihar

बिहार: मंत्री के साले ने राजस्व कर्मचारी को जूते से पीटा, FIR के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

कैमूर के चांद अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी को जूता से पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पिछले 7 दिनों से सभी राजस्व कर्मचारी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सामूहिक धरना पर बैठे हुए है। चांद के प्रभारी अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 4 अक्टूबर को दोपहर के 2:30 बजे वह आरटीपीएस काउंटर के पास जाती निवासी का प्रतिवेदन लिख रहे थे।

मंत्री के साला पर मारपीट का आरोप

इस दौरान बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के साले तैयब खान ने फोन किया और लोकेशन को लेकर पूछा। जब लोकेशन बता दिया तो वह अंचल कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने रजिस्टर टू दिखाने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि वह अंचल अधिकारी के पास जमा है। आने के बाद आप देख लीजिएगा। इस बात से नाराज होकर मंत्री के साले तैयब खान और चार-पांच अन्य लोगों ने अचानक हमला कर दिया।

मारपीट के बीच में उन्होंने अपना जूता निकाल लिया और उससे पिटाई करने लगे। मारपीट को लेकर चांद थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई को लेकर सभी राजस्व कर्मचारी मजबूर होकर सामूहिक धरना पर बैठे हुए है।

वहीं, आरोप लगाते हुए राजस्व कर्मचारी ने कहा कि तैयब खान बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमाल खान के रिश्तेदार है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। हम उनकी गिरफ्तारी की मांग करते है।

डीएसपी ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी

भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जो भी आरोपी है, उनकी गिरफ्तारी को लेकर थाना के पुलिस अधिकारी छापेमारी कर रहे है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

42 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

59 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago