कटिहार रेल मंडल के बारसोई-दालकोला रेलखंड पर गुरुवार की देर शाम को बारसोई और सुधानी के बीच बसतपुर ढलान के पास डीबीकेएम एमिटी वैगन के चार पहियों के बेपटरी हो जाने से बारसोई-न्यू जलपाईगुड़ी डाउन लाइन बाधित हो गई।
घटना की जानकारी के तुरंत बाद रेल प्रशासन ने कटिहार से एआरटी स्पेशल टीम के साथ अधिकारियों को मौके पर भेजा। डीबीकेएम वैगन भारतीय रेलवे के विशेष वैगनों में से एक है, जो खाली हालत में न्यू बोगईगांव से कटिहार की ओर जा रहा था। घटना में किसी प्रकार की हताहत या क्षति की सूचना नहीं मिली है।
डीआरएम ने जांच के दिए निर्देश
रेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और डाउन लाइन को बहाल करने के प्रयास में जुट गया। इस दौरान कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया और कुछ रात्रिकालीन ट्रेनों का मार्ग बदलने का निर्णय लिया गया। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल अप लाइन को चालू कर दिया गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रारंभ हो गई है। रेल प्रशासन द्वारा देर रात तक डाउन लाइन भी बहाल करने की उम्मीद जताई गई है। घटना की वजह से यात्रियों को असुविधा हुई, लेकिन किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।
समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…
समस्तीपुर : महिला से करीब साढ़े 13 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…