Bihar

बिहार में चलती ट्रेन में दानापुर-पीडीडीयू रूट पर यात्रियों से लूटपाट, यूपी के युवक को मारी गोली

बिहार के दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर चलती ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की । विरोध करने पर यूपी के एक युवक को गोली भी मार दी। वारदात सदिसोपुर स्टेशन के समीप शनिवार रात करीब एक बजे की लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस की है। जख्मी युवक यूपी के वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी जय नाथ उपाध्याय के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन उपाध्याय हैं। वह पटना में एक कंपनी में काम करते हैं।

जानकारी के मुताबिक चार -पांच की संख्या में अपराधियों द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। उसमें एक गोली उनके दाहिने हाथ लगी है, जबकि दूसरी गोली दायें सीने को छुते हुए निकल गई है। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें वाराणसी लेकर चले गए। लूटपाट और गोलीबारी के बाद बोगी में यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई और यात्री दहशत में आ गए।

इधर, वारदात के बाद रेल पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बिहटा और सदीसोपुर सहित अन्य इलाकों में छापेमारी की जा रही है। जख्मी युवक के चचेरे भाई ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पटना के एक कंपनी में जमीन सर्वे करने का काम करते है। शनिवार की रात दोनों पटना से गाड़ी संख्या (13201) लोकमान्य तिलक मुंबई जनता पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) जा रहे थे। उन लोगों का स्लीपर बोगी में 41 व 44 सीट नंबर था। दोनों अपने बर्थ पर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे ट्रेन सदिसोपुर स्टेशन के समीप पहुंची, तभी बोगी में चार-पांच हथियार बंद अपराधी घुस गए और यात्रियों से बैग छीनने लगे।

ओम प्रकाश ने बताया कि अपराधियों ने उनका भी बैग छीन लिया और भागने लगे। उन्होंने विरोध किया, तो अपराधियों द्वारा उनके चचेरे भाई कृष्ण मोहन उपाध्याय को दो गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद सभी अपराधी ट्रेन से उतर कर भाग निकले। ट्रेन आरा स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी और आरपीएफ द्वारा उन्हें उतार गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इधर, रेल थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस फोर्स पहुंची। जख्मी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जख्मी का बयान ले लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago