Bihar

‘J-जहां, D-दारू, U-अनलिमिटेड’, RJD ने जदयू का बताया फुल फॉर्म, इधर से भी आ गया जवाब

राजद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर बड़ा हमला किया है. साथ ही एक तस्वीर भी जारी किया है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर दारू की बोतल पर छपी है. बोतल पर लिखा है ‘OLD GANG DESI DARU.’ इस दौरान लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जदयू का फुल फॉर्म बताया.

राजद ने लिखा कि J-जहां, D-दारू, U-अनलिमिटेड, Q-बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर घर उपलब्ध शराब और जहरीली शराब से हो रही मौतों का ज़िम्मेवार कौन? A-नीतीश कुमार और JDU है.

राजद के पोस्ट पर जदयू का जवाब

राजद के पोस्ट पर बवाल जदयू ने कहा कि छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं. राष्ट्रीय जनता दल ने पोस्ट के जरिए जनता दल यूनाइटेड पर हमला बोला और जदयू का मतलब जहां दारू अनलिमिटेड बताया है. राजद के हमलों का जवाब जदयू एमएलसी (MLC) नीरज कुमार ने दिया. नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल को राष्ट्रीय जहरीला दल बताया. उन्होंने कहा कि समाज में जहर बोने का काम इन लोगों ने किया है. 108 नरसंहार और होटवार जेल के साथ कैदी नंबर बिहार के जन जन तक हमने पहुंचा दिया था और यही वह पता है कि जनता ने इन्हें लॉक कर दिया.

वहीं, बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने भी राजद का नामकरण किया है. वह सही किया है. राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय स्तर पर जहर फैलती है और इसीलिए राष्ट्रीय जहरीला दल नाम दिया गया है.

बता दें कि राजद नेता शक्ति यादव ने कहा कि जदयू का मतलब ही होता है जहां दारू अनलिमिटेड उपलब्ध हो. बिहार में कोई ऐसा इलाका नई है, जहां दारू उपलब्ध नहीं है. लोग मौत को गले लगा रहे हैं. सत्ता संरक्षित अवैध शराब के कारोबार को फलने फूलने दे रहे हैं. शराब घोटाला होता रहा, लेकिन शराब माफियाओं पर नकेल नहीं कसी गई. जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारी पकड़े गए. जहां पकड़ा गया था वहां के सुपरिटेंडेंट बदल दिए गए. शराब का कारोबार फल और फूल रहा है. शराब से बिहार की जनता हो रही है बर्बाद इसके लिए पूरी तरह से ज़िम्मेवार है.

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

42 मिनट ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago