Bihar

बिहार में बेटे ने आईफोन के लिए अपने ही घर में करवाई डकैती, नकली चाबी बनवा दोस्तों संग यूं दिया अंजाम

बिहार में एक लड़के ने आईफोन के लिए अपने ही घर में डकैती करवाया। मामला नालंदा जिले का है। जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में आईफोन के लिए बेटे ने ही अपने दोस्तों की मदद से घर में डकैती की घटना को अंजाम दिलवाया। हालांकि, पुलिस ने महज 12 घंटे में ही इसका खुलासा करते हुए उसके 4 साथियों को लूटे गए रुपये और जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम को स्कूल संचालक शिवशंकर पांडेय ने दीपनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15-16 वर्षीय बेटे को घर में बाहर से ताला बंद कर विद्यालय गए थे। लौटने पर बेटे ने उन्हें बताया कि चार नकाबपोश बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उसे बंधक बनाकर अलमारी से 1 लाख 6 हजार रुपये नकद और आभूषण लूट लिए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू हुई। जांच में पता चला कि अलमारी का लॉकर एक धारदार कटर से काटा गया है जिससे लूट की साजिश का शक गहराया। पीड़ित ने शुरू में अपने पारिवारिक विवाद को लेकर बहू पर संदेह जताया और बयान दर्ज कराया। पिता-पुत्र के बयानों में अंतर होने पर संदेह के आधार पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तब पूरा मामला सामने आया।

नाबालिग बेटे ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। उसका इरादा आईफोन 15 खरीदने का था। जिसके लिए उसने घर की नकली चाबियां बनवाईं और अपने दोस्तों के साथ मिलकर कटर से अलमारी काटकर रुपये और गहने लूटे। बेटे ने अपने पिता को गुमराह करने के लिए खुद को बंधक बनाए जाने की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने बेटे की निशानदेही पर तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। इसके पास से 1 लाख 780 रुपए और जेवरात बरामद हुआ।

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम

1. सत्यम कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता – अभिनेश सिंह, निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना थरथरी। वर्तमान में रामचंद्रपुर नालंदा कॉलोनी में किराए के मकान में रह कर बीसीए की पढ़ाई करता है ।

बरामद सामान

सोने की 4 चूड़ियां, 2 झुमके, 1 मांगटीका, 3 सिकड़ियां, 1 जोड़ी कान के टॉप्स, 1 अंगूठी, 1 नाक का पिन, 1 कान की लरछी, 1 जोड़ी कानबाली। चांदी की 5 चूड़ियां, 2 जोड़ी पायल, 4 बिछिया, 1 अंगूठी, 1 लॉकेट, 1 चांदी का सिक्का, 1 चाबी, 1 सिकड़ी लॉकेट के साथ, 3 पान, 3 गाय, 3 गोलकी। एक कटर मशीन, 4 मोबाइल फोन, 1 लाख 780 रुपये नगद।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago