Bihar

पीएम मोदी दोपहर बाद करेंगे सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास, दरभंगा एयरपोर्ट पर भव्य तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दोपहर बाद 04.15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर 912 करोड़ की लागत से बनने वाले स्थायी सिविल एन्क्लेव निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. इसे लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

दरभंगा एयरपोर्ट पर इसको लेकर भव्य तैयारी की गयी है. शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय आदि मौजूद रहेंगे.

शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हैं ये लोग

शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर सांसद गोपालजी ठाकुर, डीडीसी चित्रगुप्त प्रसाद, सदर एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार, एडीएम अनिल कुमार, हवाई अड्डा के कार्यकारी महाप्रबंधक पार्था साहा, उप महाप्रबंधक मनोज सिंह, उप महाप्रबंधक आइटी मुकेश कुमार, अश्विनी कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजित मल्लिक, महामंत्री अभयानंद झा, अंकुर गुप्ता, राजू झा, गोपाल चौधरी, रजनीश सुंदरम, माधव आजाद आदि सुबह से ही दरभंगा एयरपोर्ट पर कैंप कर रहे हैं.

टर्मिनल बन जाने से यात्री सुविधाओं में होगा विस्तार

स्थायी सिविल एन्क्लेव बन जाने से यहां यात्री सुविधा में वृद्धि होगी. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. व्यापार व रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. इससे दरभंगा सहित पूरे मिथिला का विकास होगा. विशाल टर्मिनल भवन को एक साल में करीब 43 लाख यात्रियों की आवाजाही के मद्देनजर डिजाइन किया गया है. एप्रन में एक साथ 14 यात्री विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी. निर्माण कार्य 78 एकड़ भूमि पर होना है. इस पर 914 करोड़ की लागत आयेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

36 मिनट ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

2 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

4 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

10 घंटे ago