Bihar

बिहार में दो बसों की भीषण टक्कर; शीशा तोड़कर सड़क पर गिरे यात्री, हाईवा ने कुचला, 2 महिलाओं की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जेल मोड़ के पास दो बसों की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी गांव निवासी निर्मल साव की 22 वर्षीय पत्नी रूपराज देवी और गोह थाना क्षेत्र के बहुरिया वर्मा गांव निवासी 18 वर्षीय अंजलि कुमारी शामिल है। बस दाउदनगर से गया की ओर जा रही थी, तभी जेल मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

इस टक्कर के बाद चालक के केबिन में सीट पर बैठी महिला और युवती शीशे तोड़ते हुए बाहर सड़क पर गिर गई। और हाईवा की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद आवागमन बाधित हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई, और सड़क को जामकर हंगामा किया गया जाने लगा। सूचना मिलते ही एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ ऋषि राज, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी यहां पहुंचे। लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया।

इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं इस भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जेसीबी की मदद से बसों को हटाया गया। तब कहीं जाकर रास्ता साफ हुआ। और आवागमन बहाल हो सका।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

5 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago