Bihar

पटना में सीओ ने अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर खड़ी कर दी दीवार, DM ने दिए केस दर्ज करने के आदेश

पटना सिटी के क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में एक अंचलाधिकारी (सीओ) पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की जाएगी। संस्थान के निरीक्षण के दौरान ही पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सीओ पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल, बुधवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह पटना सिटी स्थित आयुष अस्पताल, नवाब मंजिल और क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे तो संस्थान के निदेशक समेत डॉक्टरों ने शिकायत की।

उन लोगों ने आरोप लगाया कि सीओ निर्माण कार्य में बार-बार बाधा डालते हैं। अतिक्रमण कर अस्पताल की जमीन पर चहारदीवारी भी बना ली है। डॉक्टरों के रोकने-टोकने पर सीओ होने का धौंस दिखाकर दुर्व्यवहार भी करते हैं। मरीजों और डॉक्टरों को उस रास्ते से जाने पर रोकते हैं। इस पर डीएम ने वहीं से दूसरे जिले में तैनात सीओ के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी जिला प्रशासन भी अनुशंसा करेगी।

निर्माण में किसी तरह की बाधा न आए

डीएम ने कहा कि क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान महत्वपूर्ण सरकारी अस्पताल है। यहां यूनानी पद्धति से चिकित्सा होती है। अनुसंधान एवं अध्ययन का कार्य होता है। इसी परिसर में आयुष चिकित्सा का भवन लगभग तैयार है।

डीएम ने संबंधित थाना प्रभारी और एसडीओ को निर्देश दिया गया कि संस्थान के संचालन में व्यवधान न आए। जमीन की जांच की जा रही है। अगर उनकी निजी जमीन होगी तो प्रावधानों के अनुसार भू-अर्जन किया जाएगा और राशि का भुगतान होगा। किसी भी सूरत में 40-50 वर्षों से जिस जमीन का इस्तेमाल रास्ते के तौर पर हो रहा उसे बाधित करने नहीं दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago