Bihar

दारोगा से लेकर चौकीदार तक सस्पेंड, अवैध वसूली मामले में पूरा थाना साफ, इस जिले के SP का बड़ा एक्शन

बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को डोरीगंज के थानेदार व चौकीदार समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। 11 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

थाने से जुड़े 18 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। इस कार्रवाई को सारण पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। कार्रवाई की जद में लगभग पूरा थाना आया है।

एसपी ने बताया कि बालू कारोबारी से मिलकर अवैध वसूली कर बालू लदे ट्रकों के परिचालन की शिकायत मिली थी। सदर अनुमंडल के एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह से इसकी जांच कराई गई थी। जांच में सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने थानेदार से लेकर इन सभी पुलिस पदाधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान 11 लोगों को लाइन हाजिर किया गया है।

एसपी ने बताया कि सभी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलाई जाएगी। वसूली के आरोप में जिन पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें थानाध्यक्ष राहुल रंजन, सब इंस्पेक्टर तेज नारायण सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर सृजन मिश्रा, सब इंस्पेक्टर दीनदयाल राय, एएसआई प्रभंजन कुमार व चौकीदार सुमन मांझी शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago