Categories: BiharNEWS

मुजफ्फरपुर में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर का रेस्क्यू: JCB की मदद से हेलिकॉप्टर को उठाने की तैयारी, 4 ट्रक लेकर पहुंचे एयरफोर्स के 24 जवान

मुजफ्फरपुर में हादसे के 11 दिन बाद भी वायु सेना के हेलिकॉप्टर को निकाला नहीं गया है। 2 अक्टूबर से बाढ़ के पानी में फंसे वायु सेना के हेलिकॉप्टर को निकालने के लिए रविवार को एक टीम औराई प्रखंड के मधुबन बेसी गांव पहुंची। वायु सेना की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जेसीबी की मदद से हेलिकॉप्टर को उठाने की तैयारी है। 24 एयरफोर्स के जवान 4 ट्रक लेकर मौके पर पहुंचे हैं।

टीम ने आसपास के लोगों से घटनास्थल के बारे में जानकारी भी ली। इसके बाद हेलिकॉप्टर को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार टीम द्वारा अगले 2 दिन के अंदर ही हेलिकॉप्टर को निकाल लिया जाएगा। औराई थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि ‘एक टीम हेलिकॉप्टर को​​​​ निकलने का प्रयास कर रही है। आज उनके द्वारा घटनास्थल का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। कुछ दिनों में हेलिकॉप्टर निकल लिया जाएगा।’

तकनीकी खराबी की वजह से की गई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि घटना 2 अक्टूबर की है। जब बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सेना का हेलिकॉप्टर मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के घनश्यामपुर पंचायत के मधुबन बेसी गांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान सेना के उस हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद उस हेलिकॉप्टर को पानी के बीचों बीच इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। वही, लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर में सवार सेना के चारों जवानों को गांव वालों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया था।

हालांकि, जिस जगह सेना का वह हेलिकॉप्टर लैंडिंग किया था, वहां पर अत्यधिक पानी का जलस्तर था। इस कारण उसको अभी तक निकाला नहीं जा सका। अब उस स्थल पर पानी का जलस्तर कम हो चुका है, ऐसे में आज सेना के जवान मौके पर पहुंच चुके हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन भी उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराने को लेकर अलर्ट है। अब देखना होगा की सेना के जवान उस हेलिकॉप्टर को कब तक वहां से निकाल पाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

2 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

7 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

11 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

11 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

20 घंटे ago