Bihar

राजधानी पटना में चंदा मांगने आए युवकों पर दुकानदार ने फेंका ते’जाब, गुस्साए लड़कों ने स्कूटी में लगा दी आ’ग

बिहार की राजधानी पटना में नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी को काफी बवाल हो गया. दरअसल, यहां एक दुकानदार ने दुर्गा पूजा के लिए चंदा मांगने आए युवकों पर तेजाब फेंक दिया. जिससे 5 लोग घायल हो गए. इस घटना से नाराज होकर लोगों ने ज्वैलर्स की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. यह घटना पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के लोदी कटरा पुलिस चौकी के पास की है. बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर ही मां दुर्गा की प्रतिमा बैठाई गई है. पुलिस चौकी के पास में ही सोने की दुकान है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शुक्रवार (11 अक्टूबर) की दोपहर करीब 2 बजे दुर्गा पूजा के लिए चंदा को लेकर स्वर्ण दुकानदार और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने दुकान में रखी तेजाब की बोतल युवकों के ऊपर फेंक दी. इस घटना में कई लोग घायल हो गए. इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे. लोगों ने दुकानदार को जमकर पीटा. साथ ही उसकी दुकान में भी तोड़फोड़ की. लोगों ने दुकान के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी फूंक दी. भीड़ दुकान भी फूंकना चाहती थी, लेकिन कुछ लोगों ने समझाकर दुकान बचा दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सोना दुकानदार को हिरासत में लिया और घायल युवक अमन और साहिल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना को लेकर पटना के खाजेकला थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि दो बजे दोपहर में जानकारी मिली थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि दुकानदार के जरिए तेजाब फेंका गया है, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं. इसके बाद वारदात की जगह पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

3 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

6 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

11 घंटे ago