उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की एक टुकड़ी के जवानों से भरी बस मंगलवार देर रात को हादसे का शिकार हो गई. इसमें 29 जवान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इनमें 10 जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें CHC से जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 18वीं बटालियन की एक टुकड़ी के जवान मंगलवार को दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था की ड्यूटी के लिये बिहार के रोहतास से निजी बस से सीवान जा रहे थे. रास्ते में मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे बैरिया थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक खाई में पलट गई.
उन्होंने बताया कि इस घटना में 29 जवान घायल हो गए. उनमें से गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी के 19 जवानों का इलाज बैरिया के सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.
दुर्घटना में घायल जवान अमित पांडेय ने बताया कि जवानों से भरी बस सीवान जा रही थी और रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई.
समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…