Bihar

बिहार के सिमरिया में जल्द चालू होगा 6 लेन वाला पहला पुल; बेगूसराय और मोकामा के लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पहले छह लेन पुल से अगले वर्ष अप्रैल में गाड़ियों की आवाजाही शुरू होगी। मोकामा के औटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ने के लिए गंगा पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। सिर्फ आठ जगहों पर सेगमेंट रखने का कार्य शेष बचा हुआ है। एनएचएआई द्वारा पुल को दिसंबर में ही चालू करने की योजना थी, लेकिन पिछले दिनों बाढ़ के कारण निर्माण पूरी तरह से ठप हो गया था। इसी कारण पुल चालू करने की संभावित तिथि बढ़ाकर अप्रैल कर दी गई है।

गंगा पर 1.86 किमी लंबे पुल और दोनों तरफ 3015 मीटर लंबे छह लेन और 3275 मीटर के चार लेन एप्रोच का निर्माण किया जा रहा है। एप्रोच में एक रेलवे ओवरब्रिज और दो रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण होना है। आरओबी में दो स्टील गर्डर लगे हैं। इसमें से एक को असेंबल कर तैयार कर लिया गया है। दूसरे की सभी सामग्री निर्माण स्थल पर पहुंच गई है। पहला लॉन्च होते ही, दूसरे का असेंबल कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जबकि एक आरयूबी स्टील गर्डर और दूसरा कंक्रीट बाक्स बेस होगा। दोनों का एक-एक पार्ट बनकर तैयार है। दूसरे पार्ट का भी निर्माण अंतिम चरण में है। इस पुल के चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार में आवागमन आसान हो जाएगा।

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण जारी

औटा से हाथीदह व सिमरिया बिंद टोली से राजेन्द्र पुल स्टेशन एनएच-31 तक में सिक्सलेन का एक आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) और दो आरयूबी (रेलवे अंडरब्रिज) का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा रास्ते में 6 वेकल अंडरब्रिज (वीयूबी) भी होगा। हाथीदह जंक्शन के पास आरओबी का निर्माण चल रहा है। जहां एसएच-106 के ऊपर से एनएच-31 गुजरेगी। औटा के पास दो जगहों पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण किया जा रहा है।

आवागमन में होगी सुविधा

मोकामा से बेगूसराय जाने के लिए वर्तमान में लोग दो लेन वाले राजेंद्र सेतु का इस्तेमाल करते हैं। इसके एक लाइन पर ज्यादातर समय जीर्णोद्धार का काम चलता रहता है। इस कारण एक लेन से ही गाड़ियों का आवागमन होता है। पुल के दोनों छोर पर गाड़ियों को रोक दिया जाता है। इसके बाद वाहनों को अलग-अलग समय में पार कराया जाता है।

कभी-कभार तो पुल पार करने में एक-दो घंटे का समय लग जाता है। लेकिन सिक्स लेन पुल चालू होने के बाद लोग मिनटों में गंगा नदी पार कर लेंगे। उत्तर और दक्षिण बिहार की संपर्कता काफी सुलभ हो जाएगी। ब्रिज पर 13-13 मीटर चौड़ी दोनों ओर तीन-तीन लेन की सड़क रहेगी, जबकि ब्रिज के दोनों ओर डेढ़ मीटर चौड़ी फुटपाथ भी बनायी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago