Bihar

बिहार: पेट में गमछा के सहारे बंधे बच्चे के साथ महिला की ला’श बरामद, ह’त्या या आ’त्मह’त्या? जांच में जुटी पुलिस

बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक महिला और उसके दो साल के बेटे की डेड बॉडी नहर से बरामद किया गया है। तिरहुत मुख्य कैनाल के मथौली साइफन के पास से दोनों के शव को रिकवर किया गया। महिला कई दिनों से गायब थी। महिला ने अपने बच्चे को गमछे से बांध रखा था। स्थानीय मछुआरा सेठ महतो जब मछली मारने नहर में गया था तो देखा कि एक महिला का का शव नहर के साइफन के पास फंसा हुआ है। महिला ने एक बच्चे को पेट में गमछा से बांधा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मोबाइल पुलिस 112 वहां पहुंच गई। उनके साथ बैरिया थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चों समेत महिला का शव नहर से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान कराई जा रही है। दोनों के शवों की तस्वीरें जारी की गई हैं।

घटनास्थल पर उपस्थित लोगो ने बताया कि एक-दो दिन पहले मनवापुर थाना क्षेत्र के किसी महिला के लापता होने की बात हो रही थी। लोगों ने बताया कि उसी महिला का शव हो सकता है। लेकिन किसी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। बच्चे के साथ महिला का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इसे पहली नजर में आत्महत्या मानकर छानबीन कर रही है। मान रही है कि महिला ने पानी में कूद कर आत्महत्या कर ली है ।

पुलिस शव की पहचान में जुटी है।ताकि मौत के कारणो का वास्तविक पता चल सके। क्योंकि शव की पहचान के बाद घटना के पीछे के कर्म का पता आसानी से चल सकेगा। वैसे बच्चों समेत महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago