पुलिस का काम होता है लोगों की सुरक्षा करना और समाज में गलत काम करने वाले लोगों को सही रास्ते पर लाना. लेकिन उस वक्त क्या हो जब पुलिस वालों सिर्फ अपना रौब दिखाने के लिए किसी को न सिर्फ पीटने लगे बल्कि बेवजह परेशान करें. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था बिहार के गया से, जहां एक दरोगा और सिपाही को बांके बाजार में कार सवार युवकों के साथ बेवजह मारपीट करना भारी पड़ गया. घटना की जांट के बाद एसएसपी आशीष भारती ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
सहायक पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
गया पुलिस की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक गलत आचरण एंव अनुशासनहीनता के आरोप में सहायक पुलिस अधीक्षक की प्राथमिक जांच में दोषी पाए गए सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार और सिपाही रवि कुमार राय को गया के एसएसपी द्वारा तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू किए जाने के पूर्व स्पष्टीकरण की मांग की गई है.
बता दें कि 25 सितम्बर को बांकेबाजार थाने के हरनकेल गांव के दो युवकों के साथ पुलिस ने तब अकारण मारपीट की थी, जब वह अपनी कार पर सवार होकर बांकेबाजार की तरफ जा रहे थे.
पुलिस की छवि को बिगाड़ने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
जाहिर है कि आमजनों के साथ बुरा बर्ताव कर फ्रेंडली पुलिस की छवि को बिगाड़ने वाले अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जिला पुलिस मुख्यालय ने जीरो टॉलरेंस की नीति अख्तियार कर ली है. एसएसपी ने कहा है कि किसी के साथ बुरा वर्ताव नहीं किया जाना चाहिए। इससे पुलिस की छवि खराब होती है। उन्होंने जिला पुलिस बल के सभी अधिकारियों और कर्मियों को मैसेज भी दे दिया है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…