Bihar

अब जेड श्रेणी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे चिराग पासवान, खतरे की आशंका के बाद गृह मंत्रालय का फैसला…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिराग पासवान को जेड सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री को पहले वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। विशिष्ट व्यक्तियों में शामिल चिराग पासवान के ऊपर खतरे की आशंका को लेकर केंद्र सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। पुरानी सुरक्षा व्यवस्था के तहत चिराग पासवान को एसएसबी के जवान सुरक्षा देते थे लेकिन अब वो सीआरपीएफ की जबरदस्त सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी रिपोर्ट विभिन्न रिपोर्ट के आधार पर खास लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें वाई, वाई प्लस, जेड और जेड प्लस समेत कई अन्य सुरक्षा श्रेणियां होती हैं। अब चिराग पासवान जिस जेड श्रेणी की सुरक्षा घेर में रहेंगे उसमें कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात रहेंगे। इनके साथ ही 10 स्टैटिक गार्ड चिराग पासवान के घर पर मौजूद रहेंगे। इन सब के अलावा 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो भी मौजूद रहेंगे।

मीडिया हाउस से बातचीत में एक अफसर ने कहा, ’10 अक्टूबर को चिराग पासवान को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने का आदेश आया था। पहले उनकी सुरक्षा में एसएसबी के जवान तैनात थे। सुरक्षा श्रेणी जेड नहीं थी। लेकिन अब उन्हें इस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था क्यों दी गई हैं इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है। सुरक्षा कवर तब ही दी जाती है जब जांच एजेंसियों को कई खतरा नजर आता है। छह महीने में एक बार इसकी समीक्षा की जाती है।’

Avinash Roy

Recent Posts

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

2 मिनट ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

3 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

7 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

11 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

12 घंटे ago