Bihar

24 घंटे में लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा, पप्पू यादव ने दी खुली चुनौती

महाराष्ट्र में एनसीपी पार्टी के अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. रविवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है. इस मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी है.

कानून इजाजत दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर दूंगा : पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये देश है या हिजड़ों की फौज, जेल में बैठा अपराधी चुनौती दे रहा है, लोगों की हत्या कर रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं. कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के प्रमुख और अब एक उद्योगपति राजनेता की हत्या कर दी गई. इसके साथ ही पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर कानून इजाजत दे तो लॉरेंस बिश्नोई जैसे घटिया अपराधी का पूरा नेटवर्क 24 घंटे में ध्वस्त कर दूंगा.

महाराष्ट्र में घोर जंगलराज है: पप्पू यादव

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा कि महाराष्ट्र में घोर जंगलराज है, Y सुरक्षा प्राप्त सरकार समर्थित पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी जी की हत्या इसका शर्मनाक प्रमाण है! उन्होंने कहा कि बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुःखद है, भाजपा गठबंधन सरकार अपनी पार्टी के इतने प्रभावशाली नेताओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही तो आम लोगों का क्या होगा?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. लेकिन जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करेगा, अपना हिसाब-किताब दुरुस्त रखे, हम उसे नहीं छोड़ेंगे. अगर कोई हमारे किसी भाई की हत्या करवाएगा तो हम उसका जवाब जरूर देंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

21 घंटे ago