Bihar

13-14 करोड़ आबादी है, कुछ ना कुछ होता रहता है; शराब से मौत पर बहक गए जीतनराम मांझी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

विवादित बयानों के लिए मशहूर रहे केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सीवान और सारण (छपरा) में शराब से लगभग तीन दर्जन लोगों की मौत के सवाल पर राज्य की 13-14 करोड़ आबादी का जिक्र करते हुए कहा है कि कुछ ना कुछ होता रहता है। इस तरह की घटना होती रहती है। दो साल पहले दिसंबर 2022 में जब छपरा में जहरीली शराब से 70 से ऊपर लोगों की मौत हो गई थी, तब राज्य में शराबबंदी लागू करने वाले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जो पिएगा, वो मरेगा ही। सीवान और सारण में चार-पांच दिनों में जहरीली शराब से तीन दर्जन लोगों की मौत हुई है और काफी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सीवान में सबसे ज्यादा मौत हुई है।

जीतनराम मांझी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा- “बिहार सरकार इसमें बहुत तत्परता से काम कर रही है। और, जो भी घटनाएं होती हैं, घटना के जो दोषी होते हैं, उसको लोग पकड़ते हैं। आए दिन इस तरह की घटना होती है। 13 करोड़, 14 करोड़ जनसंख्या है। कहीं ना कहीं कुछ हो जाए। सिर्फ बिहार की बात नहीं है, अन्य जगहों में भी इस तरह की बात आती है।” मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लोग ही शराब बिकवा रहे हैं। संतोष सुमन हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- सेकुलर (हम) के अध्यक्ष हैं और नीतीश सरकार में मंत्री हैं।

शराबबंदी की नाकामी को जहरीली शराब की बिक्री से जोड़ते हुए तेजस्वी यादव, अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रशांत किशोर जैसे विपक्षी नेताओं ने प्रशासन, पुलिस और शराब माफिया की मिलीभगत को इसके लिए जिम्मेवार बताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्पाद विभाग, शराबबंदी पुलिस को प्रभावित इलाकों में जांच और कार्रवाई के लिए भेजा है। डीजीपी आलोक राज भी मामले की जांच और संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारियों पर नजर रख रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

5 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago