Bihar

‘ठेकेदार ही बांध में छेद करवाते हैं..’ बिहार में बाढ़ के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर अलग-अलग समस्याओं को लेकर मुखर रहते हैं. इस बार उन्होंने बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि बिहार में ठेकेदार ही बांध को क्षतिग्रस्त करते हैं और यह उनके कमाई का जरिया बनता है. इसके अलावा इंजीनियर और ब्यूरोक्रेट भी बाढ़ का स्थाई समाधान नहीं चाहते हैं.

‘ठेकेदार ही करवाते हैं बांध में छेद’:

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि बाढ़ से तबाही बिहार में आने वाली हर साल की समस्या है. इसके पीछे का आधा कारण तो हम सब जानते हैं लेकिन आधा समस्या इंजीनियर और ब्यूरोक्रेट्स हैं. उन्होंने कहा कि ठेकेदार, इंजीनियर और ब्यूरोक्रेट के चलते बिहार में बाढ़ की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, क्योंकि काली कमाई के लिए ठेकेदार ही बांध में छेद करवा देते हैं ताकि कटाव हो और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसों की लूटपाट की जा सके.

क्या है बाढ़ का स्थानीय समाधान?:

प्रशांत किशोर ने कहा कि बाढ़ और सूखे के प्रबंधन के लिए हमने रोड मैप तैयार कर लिया है. अगर हमारी सरकार बनी तो हम बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए स्थायी समाधान की दिशा में काम करेंगे. जल्द ही हम अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे. विजन डॉक्यूमेंट के जरिए सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कई साल पहले ही बाढ़ पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया लेकिन हमारे यहां इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई.

बिहार में बाढ़ से भारी तबाही:

इन दिनों बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है. ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. फिलहाल नेपाल से जल छोड़े जाने के चलते कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. इस बीच कई जगहों से बांध के टूटने की खबर सामने आई है, जिस वजह से लोग ऊंची जगहों पर शरण लेने के लिए मजबूर हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

2 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

13 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

14 घंटे ago