Bihar

पिता लालू और भाई तेजस्वी के लिए तेजप्रताप ने कराई भागवत कथा, सीएम नीतीश को भी दिया निमंत्रण

भगवान कृष्ण, भगवान शिव और अन्य देवी देवताओं की भक्ति तथा अपनी आध्यात्मिक अभिरुचि के लिए प्रसिद्ध बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया। उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने इस आयोजन में भाग लिया। तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पूर्व मंत्री ने चौथी बार कथा यज्ञ का आयोजन अपने आवास पर किया। उन्होंने कहा कि पिता लालू और भाई तेजस्वी के लिए यह पवित्र आयोजन करवाया है

अपनी खास राजनीतिक शैली और भगवान के भक्ति के लिए तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा के केंद्र में बने रहते हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तेजप्रताप ने बुधवार को कथा के तीसरे दिन कहा कि अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य और भाई तेजस्वी यादव और पूरे बिहार के लोगों के लिए यह आयोजन करवाया है। उन्होंने सभी लोगों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में सभी लोग सुखी संपन्न रहें आपसी भाईचारा बनी रहे और मेल मिलाप कायम रहे, यही हमारी कामना और कथा करावाने उद्येश्य है।

उन्होंने बताया कि हर साल ऐसी कथा का आयोजन करते हैं और यह चौथा साल है। राजद नेता ने बताया कि पिता लालू प्रसाद यादव के आने से बहुत खुशी हुई। जहां माता-पिता रहते हैं वहां धर्म का निवास होता है। उन्होंने बताया की कथा वाचक गुरुजी मुकेश भारद्वाज बहुत जानकार हैं। आयोजन में बिहार भर से लोग आए हैं। दूसरे दल के लोग यदि कथा सुनने आना चाहते हैं तो उनके लिए भी हमारे दरवाजे खुले हैं। किसी के लिए कोई रोक नहीं है। तेज प्रताप ने कहा कि कथा में सबको आना चाहिए और कथा सुनना चाहिए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कथा में आने का नेता दिया। कहा कि वह आना चाहते हैं तो आ सकते हैं सभी लोगों को निमंत्रण है।

बुधवार को तेजप्रताप के आवास पर भागवत कथा सुनने बाद लालू प्रसाद यादव पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात भी की। कहा कि गीता का पाठ हमने सुना है, बहुत अच्छी चीज है। सभी लोगों को इसे सुनना चाहिए। बेटे की ओर से आयोजन को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव आध्यात्मिक हैं। उनकी पूजा पाठ में रुचि रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

6 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago