Bihar

बिहार: सेना बहाली की दौड़ लगा रहे तीन युवकों को वाहन ने रौंदा, लोगों का आरोप- पुलिस की गाड़ी ने कुचला

बिहार में जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की अल सुबह पांच बजे बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सेना बहाली के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में जख्मी तीनों युवकों को पुलिस ने हुलासगंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया।

पीएमसीएच रेफर

जहानाबाद से एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। घायलों में हुलासगंज बाजार निवासी मनोज दास का पुत्र बिपिन कुमार, शत्रुधन दास का पुत्र जगजीवन कुमार और भीम दास के पुत्र शेखर कुमार के रूप में की गई। तीनों हुलासगंज थाने के समीप बस्ती के निवासी हैं।

घायलों का आरोप- थाने की गश्ती गाड़ी ने रौंदा

घायलों का कहना था कि थाने की गश्ती गाड़ी ने रौंदा है। वहीं हुलासगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दावा किया कि पुलिस गाड़ी के आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन से दुर्घटना हुई है, जो दुर्घटना के बाद भाग निकला। पीछे पुलिस गाड़ी थी, सो लोगों को लगा कि पुलिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है।

बहरहाल, घटना की सूचना पर तीनों के स्वजन व बाजार के लोगों की भीड़ हुलासगंज अस्पताल में जुट गई। घटना से लोग काफी आक्रोशित थे। पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया।

परिजन ने भी पुलिस पर ही लगाया आरोप

जख्मी युवकों के स्वजन बताया कि तीनों युवक सेना में बहाली को लेकर रोज की तरह सुबह में पटना-गया स्टेट हाइवे पर दौड़ने निकले थे। इसी दौरान हुलासगंज बाजार के समीप चारमुहानी चौक पर सामने से आती पुलिस गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।

स्वजन के अनुसार अचानक झपकी लगने से चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दौड़ रहे युवकों को रौंद दिया। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। विपिन और जगजीवन की हालत गंभीर बनी थी। विपिन को जहानाबाद से पटना रेफर किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

4 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

4 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

4 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

17 घंटे ago