Bihar

बिहार: सरकारी स्कूल में बार बालाओं का डांस! वीडियो हुआ वायरल तो अफसरों की उड़ी नींद

एक सरकारी स्कूल में बार बालाओं के डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो महिषी प्रखंड के वीरगांव पंचायत का बताया जा रहा है। वीडियो कब का है और इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि चार बार बालाएं डांस कर रही हैं। किसी सरकारी स्कूल के बरामदे में यह डांस हो रहा है। वहीं, स्थानीय लोग भी इसमें दिख रहे हैं, जो डांस का आनंद ले रहे हैं। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो मामले की जांच करने विद्यालय पहुंचे अधिकारी

इधर, शुक्रवार को वायरल वीडियो के मामले की जांच करने प्रा.वि. नया टोला बीडीओ सुशील कुमार, बीईओ संजय कुमार व जलई ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी पहुंचे। अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों सहित आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई।

शिक्षकों ने अधिकारियों से बताया कि विद्यालय संचालन का समय समाप्त होने के उपरांत वे सभी अपने घर चले जाते हैं। डांस के विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, ग्रामीणों ने भी इस तरह के किसी कार्यक्रम के विद्यालय में आयोजन को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है।

ज्ञात हो कि बीरगांव पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय नया टोला में पिछले 24 सितंबर की रात विद्यालय में बार बालाओं के डांस का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वरीय अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची थी।

इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षक उपस्थिति पंजी, छात्र उपस्थिति पंजी सहित अन्य अभिलेख के अवलोकन किया। इसमें कई प्रकार की गड़बड़ियां पाई गईं। इस पर अधिकारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौंपी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago