Bihar

नीतीश की पूर्व MLC मनोरमा देवी के नक्सलियों से संबंध! NIA ने घर की किलेबंदी करवाकर मारा छापा

बिहार के गया में जदयू नेत्री और पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर पर NIA ने छापा मारा है। सुबह करीब 4:30 बजे NIA की टीम ने उनके घर पर धावा बोल दिया। पूर्व MLC के नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की खबर के बाद ये कार्रवाई की गई है। NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी थी। गया के SSP आशीष भारती ने बताया, कि एनआइए की टीम ने उनसे सहयोग मांगा था। छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के घर के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सुबह से ही घर की तलाशी ली जा रही है। अभी तक इस छापेमारी से जुड़ी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि टीम घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

समझिए, क्यों आई नक्सली कनेक्शन की बात

पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पति का नाम बिंदी यादव उर्फ बिंदेश्वरी यादव था। उनका निधन हो चुका है। एक स्थानीय अखबार के अनुसार एक वक्त बिंदी यादव के जिंदा रहते उस पर नक्सलियों को हथियार और गोलियों की सप्लाई का केस चला था। इसी केस में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। यही नहीं, उसकी गाड़ी से भारी तादाद में कारतूस मिले थे। यहां तक कि बिंदी यादव के खिलाफ देशद्रोह का केस भी दर्ज किया गया था।

मोबाइल सिम और मनोरमा देवी

एक स्थानीय अखबार के सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले ही टिकारी में NIA ने रेड की थी। इस दौरान दो नौजवानों से टीम ने पूछताछ की थी। कहा जा रहा है कि इन्हीं दो लड़कों ने मनोरमा देवी का नाम लिया था। उन लड़कों के नक्सलियों से जुड़े होने का भी खुलासा हुआ था। NIA ने दोनों को खास तौर पर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। इसी बीच NIA को एक मोबाइल मिला था। स्थानीय अखबार के सूत्र के मुताबिक इसमें लगा सिम कार्ड मनोरमा देवी के नाम से लिया गया था।

कौन हैं मनोरमा देवी?

JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर ही गया के एक नौजवान आदित्य सचदेवा की रोड रेज में हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद निचली अदालत ने उसे सजा भी सुनाई थी। आरोप था कि रॉकी यादव ने गाड़ी साइड लेने की मामूली बात पर आदित्य सचदेवा की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसी कांड में छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के घर से शराबबंदी के बावजूद शराब बरामद हुई थी। हालांकि आदित्य सचदेवा हत्याकांड में हाईकोर्ट से रॉकी यादव बरी हो गया। इसके बाद न आदित्य के घर वाले ऊपरी अदालत गए और न ही बिहार सरकार। फिलहाल NIA की छापेमारी के बाद मनोरमा देवी का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

2 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

4 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

6 घंटे ago