Bihar

बिहार: पुलिस की गाड़ी पलटी, सिपाही की मौत, दरभंगा में पिकअप वैन का पीछा करने के दौरान हादसा

बिहार के दरभंगा में मनीगाछी थाना क्षेत्र के NH 27 पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तेज गति से पिकअप का पीछा करते हुए गश्ती गाड़ी पलट गई. पुलिस की गाड़ी के पलटने से चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं घटना में 3 अन्य पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए. जिनका इलाज मधुबनी जिला के पंडौल स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है. जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है.

दरभंगा में पुलिस गाड़ी पलटी:

इस हादसे में पुलिस वाहन चालक औरंगाबाद निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र सिपाही रवि कांत कुमार घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मनीगाछी थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल प्रमोद कुमार सिंह, बिपिन कुमार पासवान, सतेंद्र कुमार सिंह सहित टेम्पो में चोटिल यात्री को इलाज के लिए मधुबनी जिला के पंडौल स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. मृतक चालक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एनएच 27 पर हुआ हादसा:

बताया जाता है कि मंगलवार को मनीगाछी थाना की पुलिस NH 27 पर वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था. उसी क्रम में तेज गति से आ रहे पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया गया. जिसपर पिकअप का चालक अपनी गाड़ी को और तेज कर भागने लगा. यह देखकर गश्ती गाड़ी ने पिकअप वैन का पीछा करना शुरू कर दिया. तभी यात्रियों से भरे एक ऑटो को ठोकर मारते हुए पुलिस गाड़ी सड़क के दक्षिण किनारे अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दस फीट नीचे पलट गई.

”मनीगाछी थाना की पुलीस गश्ती की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है. राजे टॉल प्लाजा से आगे हादसा हुआ है. इसमें हमारे सिपाही रवि कांत कुमार का निधन हो गया है. कई जवान घायल हैं. सभी का पंडौल (मधुबनी) में इलाज चल रहा है.”– जगुनाथ रेड्डी, वरीय पुलिस अधीक्षक

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago