Bihar

ऑनलाइन रिचार्ज करने पर मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद के बीच विभाग ने दी जानकारी

बिहार के कई जिलों में लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध हो रहा है. विपक्षी दल इसे स्कैम बता रहे हैं. लालू यादव की पार्टी राजद, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज और कांग्रेस पार्टी बिहार सरकार के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं. विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार से 13 सवाल दागे. सांसद पप्पू यादव भी इस मुद्दे को लेकर बिहार सरकार पर हमलावर हैं. लेकिन सरकार बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर प्रतिबद्ध है.

बीते शुक्रवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar ) ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की थी. बैठक में मुख्यमंत्री ने स्मार्ट प्री-पेड मीटर की स्थिति और बिजली आपूर्ति पर चर्चा की. बैठक के बाद सीएम नीतीश ने उर्जा विभाग के अधिकारियों को स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने और लोगों को इसके फायदे बताने के निर्देश दिए. इसी कड़ी में आज उर्जा विभाग ने X पर एक पोस्ट में बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से लोगों को क्या फायेदा होगा.

ऊर्जा विभाग ने क्या बताया

ऊर्जा विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने के अनेक फायदे हैं. अधिकारी लगातार स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कह रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बिल भुगतान करने से कोई खास लाभ नहीं है. लेकिन यह सही नहीं है. सच्चाई यह है कि स्मार्ट मीटर बिल भुगतान पर छूट और ब्याज की सुविधा दिया जा रहा है.

 

पोस्ट में बताया गया क्या-क्या सुविधाएं मिल रही

विपक्ष फैला रहा भ्रम

स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद 1 अक्टूबर से राज्यभर में प्रदर्शन करने जा रही है. तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह इस बारे में ऐलान कर चुके हैं. वहीं, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कुछ दिन पहले कहा था कि बिजली स्मार्ट मीटर पर विपक्षी दलों का विरोध राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है. स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता में भ्रम फैलाने के लिए विपक्ष हर रोज नये हथकंडे अपना रहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार आने से पहले गरीबों की झोंपड़ी में बिजली की पहुंचाना असम्भव था. आज नीतीश सरकार में हर घर बिजली योजना के तहत राज्य के सभी गाँव में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है. बिहार को लालटेन युग से बाहर निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली के क्षेत्र में नया मानक स्थापित किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

2 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

2 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago