Bihar

मंकीपॉक्स को लेकर बिहार सरकार सतर्क, रोकथाम के लिए जारी किया परामर्श, पटना एयर पोर्ट पर बनाया गया हेल्थ डेस्क

बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने ‘मंकीपॉक्स’ को लेकर जिला प्रशासन और अस्पतालों को परामर्श जारी किया है। इसमें संबंधित अधिकारियों से लोगों को विषाणु जनित इस बीमारी के बारे में जागरूक करने को कहा गया है। पटना जिला प्रशासन ने सिविल सर्जन को विभाग द्वारा जारी परामर्श के बाद प्राथमिकता के आधार पर जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (पटना) पर एक हेल्थ डेस्क स्थापित करने को कहा है।

पटना के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रशेखर सिंह ने कहा, ‘‘हालांकि अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन हवाई अड्डा अधिकारियों और जिला सिविल सर्जन को आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।’’

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का डेटा होगा इकट्ठा

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों को विगत 21 दिनों में पटना आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जानकारी हवाई अड्डे पर एकत्र करने को कहा गया है। केंद्र और उसके बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परामर्श के बाद 24 घंटे के भीतर पटना हवाई अड्डे पर हेल्थ डेस्क स्थापित कर दिया जाएगा।” बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं के पास स्थित भूमि बंदरगाहों के अधिकारियों को ‘मंकीपॉक्स’ के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रति सतर्क रहने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने सतर्क रहने को कहा

मंत्रालय ने मंकीपॉक्स से पीड़ित किसी भी रोगी के पृथकवास, प्रबंधन और उपचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में तीन केंद्र संचालित अस्पतालों (राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल) को नोडल केंद्रों के रूप में चिह्नित किया है। सूत्रों ने बताया कि सभी राज्य सरकारों को अपने यहां ऐसे चिह्नित अस्पतालों की पहचान करने को कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें त्वरित पहचान के लिए निगरानी बढ़ाए जाने के बीच मंकीपॉक्स को लेकर देश की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

7 घंटे ago