उपेन्द्र कुशवाहा ने राजद अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ बातें लिखी हैं जो सीधे तौर पर लालू यादव पर कहा है। इन पंक्तियों के सहारे उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हाउस से अपराध की पटकथा लिखी जाती थी और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था।
जानिए क्या लिखा उपेन्द्र कुशवाहा ने
माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, जिस बिहार ने आपको अपने पलकों पर बिठाया, इतना विश्वास व्यक्त किया…! आज उसी बिहार के लिए 32 बार “बिहार=बलात्कार” कहना बिहारी अस्मिता और बिहार के गौरवशाली इतिहास पर हमला नहीं है क्या ?
किसी क्षेत्र में बलात्कार जैसे जघन्य अपराध होना वहाँ के कुछ लोगों की आपराधिक मानसिकता का परिणाम है इसके आधार पर पूरे प्रदेश का आपके द्वारा ऐसा नामकरण करना दुर्भाग्य की बात है। खास कर जिनके शासनकाल को बिहार और देशवासियों ने जंगलराज कहा है उन्हें तो कोई नैतिक अधिकार है ही नहीं कुछ बोलने का।
आज यदि अपराध की कोई छिटपुट घटनाएं होती है तो अविलंब गिरफ़्तारी और स्पीडी ट्रायल होता है वहीं आपके जमाने में तो CM हाउस में ही अपराध की पटकथा लिखी जाती थी और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। आज बिहार में कोई संगठित अपराध या अपराधी नहीं है जैसा की आपके शासन के दौरान उन 15 वर्षो में था। आज भी रूंहें कांप जाती है उस काल को याद करके…!
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…