Bihar

ललन सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर हमला, तेजस्वी यादव की यात्रा को लकर कही ये बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया है. ललन सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव जहां चाहें वहां की यात्रा करें. किसी को भी यहां यात्रा करने से कोई रोक-टोक नहीं है. लेकिन, उनकी यात्रा का रिजल्ट लड्डू ही आने वाला है. इसलिए हमलोग उनकी यात्रा पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बातों का भी समर्थन दिया है और कहां है सीएम साहब ने सही बात कही है.

राजद को सफाई की परिभाषा नहीं मालूम

दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से जब यह सवाल किया गया कि जेपी नड्डा के कार्यक्रम में बिहार के सीएम ने कहा कि उनसे दो बार गलती हो गई, अब वह गलती नहीं करेंगे और वापस से राजद के पास नहीं जाएंगे. लेकिन, उनके इस बयान पर राजद का कहना है कि नीतीश कुमार को सफाई देना क्यों पड़ रहा है. इसके बाद ललन सिंह ने कहा कि पहले राजद वाले को यह मालूम होना चाहिए कि सफाई देना क्या होता है और गलती स्वीकारना क्या होता है. यदि सीएम साहब अपनी गलती स्वीकार रहें हैं और इसमें सफाई की बात कहाँ से आती है.

लालू यादव की बातों का कोई मोल नहीं

इसके अलावा उनसे जब लालू यादव की लाडली बिटियां की ट्वीट को लेकर सवाल किया गया कि उनका कहना है कि नीतीश कुमार अपने वादे पर कायम नहीं रहते हैं, तो ललन सिंह ने कहा कि हर किसी के बातों को बेबजह ध्यान नहीं देना चाहिए. उनके बारे में हर कोई जानता है कि उनकी राजनीति समझ कैसी हैं. इसलिए जरूरी नहीं की उनकी बातों पर पलटवार किया जाए या फिर ध्यान दिया जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

31 मिनट ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

45 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

5 घंटे ago