Bihar

शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग, TRE-3 रिजल्ट कब आयेगा यह भी बताया

बिहार में शिक्षकों का ट्रांसफर काफी वक्त से मुद्दा बना हुआ है. वहीं, इस मुद्दे पर अब शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि इसी महीने के अंत तक शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग शुरू हो जाएगी. साथ ही ट्रेनिंग की भी व्यवस्था है. करीब पांच लाख 75 हजार शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग होनी है. सभी शिक्षकों की ट्रेनिंग राज्य सरकार कराएगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने यह बातें बुधवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से कहीं. इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे. इससे पहले दोनों मंत्रियों ने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया.

अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, ऐसी नीति बनेगी : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम लोग चाहते हैं कि ट्रांसफर के लिए ऐसी नीति बने जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि राज्य में पहली से बारहवीं तक के 75 हजार से अधिक स्कूल और उनमें 1.80 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राएं हैं. 1.10 करोड़ बच्चों को प्रतिदिन मिड-डे मील दिया जाता है. ऐसे में कमियों की खबर आती रहती है और उन कमियों को दूर किया जाता है.

जल्द जारी होगा टीआरइ-3 का रिजल्ट

शिक्षा मंत्री ने टीआरइ-3 के रिजल्ट को लेकर कहा कि हमने बीपीएससी से परीक्षा परिणाम तुरंत घोषित करने का आग्रह किया है. रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि नई वैकेंसी की अधियाचना हमने भेजी है. आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद रोस्टर में बदलाव कर वैकेंसी जारी की जाएगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छोटे-छोटे मरम्मत कार्य करने के लिए प्रधानाध्यापकों को 50-50 हजार रुपये आवंटित किए जाएंगे.

तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा पूरी तरह फ्लॅाप साबित होगी: श्रवण कुमार

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि उनकी बिहार यात्रा पूरी तरह फ्लॅाप साबित होगी. उनको जब काम करने का मौका मिला तो उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, बल्कि अराजकता फैलाने का काम किया. चुनाव नजदीक आते ही अब यात्रा पर निकले हैं. लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट द्वारा जारी समन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों को अनेक प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

13 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

15 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

17 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago