Bihar

‘जज, DM, SP-दरोगा सब पीते हैं शराब, जेल जाता है गरीब मजदूर’, जीतनराम मांझी ने बिहार में शराबबंदी की खोली पोल

बिहार में पिछले कई सालों से नीतीश कुमार के कार्यकाल में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में जहरीली शराब पीने से मौत होती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शराबबंदी को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।

जज, डीएम और वकील सब पीते हैं शराब

जमुई पहुंचे जीतनराम मांझी ने कहा कि जज, वकील, डीएम, एसपी और दरोगा सब लोग शराब पीते हैं। शराब पीने पर गरीब मजदूर जेल जाता है। बड़े-बड़े शराब माफिया को नहीं पकड़ा जाता है। गरीब पीने वाले को जेल भेज दिया जाता है।

शराबबंदी की खोली पोल

जीतनराम मांझी नागरिक अभिवादन सह शिक्षा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमुई पहुंचे हुए थे। यहीं उन्होंने बिहार सरकार में लागू शराबबंदी कानून की पोल खोल दी है।

अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार ने लागू की शराबबंदी

नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी थी। पूरे राज्य में कहीं भी शराब पीने और बेचने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद बिहार में धड़ल्ले से शराब बिक रही है और लोग पी भी रहे हैं।

बिहार में अवैध शराब का कारोबार

बिहार में शराब की बिक्री न होने से इसके पीने वालों में कोई कमी नहीं आई है। बिहार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है या दूसरे राज्यों से तस्करी करके लाई जा रही है। जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत भी हो जाती है।

कटिहार में जहरीली शराब पीने से मौत

हाल ही में बिहार के कटिहार में दो लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान शेख सद्दाम और अमित कुमार साह के रुर में हुई है। मोहम्मद बदरुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

1 घंटा ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

5 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

8 घंटे ago