बिहार में जमीन सर्वे का कार्य चल रहा है। लेकिन, कुछ जिले की पंचायतों में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। जिस जमीन का सर्वे पूरा हो जा रहा है। उस जमीन का अब प्रॉपर्टी कार्ड भी जारी कर दिया जा रहा है। जिससे भूमि धारक को कई फायदे होंगे। इसलिए बिहार के प्रत्येक भूमि धारक को अपनी जमीन की प्रॉपर्टी कार्ड अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लेनी चाहिए।
जमीन का प्रॉपर्टी कार्ड उस क्षेत्र या पंचायत में जारी किया जा रहा है, जहां का जमीन सर्वे का कार्य पूरा हो गया हो। अगर आपके क्षेत्र का सर्वे पूरा हो चुका है तो आप भी जमीन प्रॉपर्टी कार्ड अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लें। इस आर्टिकल में हम प्रक्रिया बताएंगे जिसके माध्यम से आप प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जिस जिला और पंचायतों में सर्वे का कार्य संपन्न हो चुका है. वहां के सभी जमीन मालिकों को उनकी जमीन की एक डिजिटल कार्ड दिया जा रहा है. इस कार्ड को प्रॉपर्टी कार्ड या नागरिक अभिलेख कार्ड भी कहा जाता है. इस कार्ड पर आपकी जमीन की संपूर्ण विवरण सभी जानकारी के साथ दर्ज रहेगी. इस कार्ड की मदद से आप जमीन से जुड़ी सभी कार्य सहूलियत के साथ कर सकेंगे.
भूमि सर्वेक्षण सर्वे विभाग द्वारा जारी की गई प्रॉपर्टी कार्ड से अनेक प्रकार के आपको फायदे मिलेंगे. जमीन के कितने हिस्सेदार हैं तथा यह जमीन किसके नाम पर है. अनेकों प्रकार का विवरण इस कार्ड पर दर्ज रहेगा. जिससे जमीन को लेकर होने वाले विवाद या फ्रॉड के मामले में कमी आ जाएगी. इसके साथ ही आप यह भी आसानी से किसी को बता पाएंगे कि इस जमीन के मालिक हम हैं.
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…