Bihar

बिहार: ‘हमको जेल में रहना है, केवल उम्रकैद चाहिए’…बीबी को मनाने में फेल युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो सुनाई अपनी दास्तान

बिहार के पूर्णिया में एक युवक ने अपनी पत्नी को बंधक बनाकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक के पास दो देसी कट्टे थे। उसने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक को काबू किया और उसे हिरासत में ले लिया। घटना पूर्णिया के हाट थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि मनोहर झा नाम का युवक आज सुबह अपनी पत्नी मेघा के घर पहुंचा और उसे बंधक बना लिया। मनोहर के पास दो देसी कट्टे थे और उसने कई राउंड फायरिंग भी की।

पति ने किया पुलिस के सामने कई घंटे ड्रामा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन मनोहर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। पुलिस के सामने घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने चालाकी दिखाते हुए युवक को दबोच लिया और उसे हिरासत में ले लिया।

घटना को लेकर क्या कहना है घरवालों का?

मनोहर की सास सुशीला भारती ने बताया कि मेघा और उसकी मां घर में सोई हुई थीं। तभी मनोहर अचानक घर में घुस आया और दोनों को बंधक बना लिया। मेघा ने किसी तरह दूसरे कमरे में जाकर जान बचाई। मेघा की मां किसी तरह घर से बाहर निकलीं और घरवालों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सुशीला भारती ने बताया कि मनोहर 10 साल पहले मेघा को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और 2014 में दोनों ने शादी कर ली। सुशीला भारती का कहना है कि मनोहर अक्सर मेघा के साथ मारपीट करता था।

मैं बाकी की जिंदगी जेल में ही रहना चाहता हूं: आरोपी पति

पुलिस हिरासत में मनोहर ने बताया कि उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इसका उसके परिवार वाले विरोध कर रहे थे। मनोहर ने कहा, ‘मैंने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे। वहीं पत्नी भी अब मेरा साथ नहीं दे रही थी। लिहाजा मेरे सामने कोई चारा नहीं था। अब मैं बाकी की जिंदगी जेल में ही रहना चाहता हूं।’

पूर्णिया के सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि युवक पूरी तरह से परेशान नजर आ रहा है। उसे काउंसलिंग की जरूरत है। एसडीपीओ ने बताया कि युवक ने लगभग 5 घंटे तक पुलिस को परेशान किया। पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी कि युवक और उसके परिवार को सुरक्षित बचाया जाए। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

2 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago