Bihar

बिहार: जमीन सर्वे में घूस लेते दिखे प्रधान लिपिक, सांसद सुधाकर सिंह ने शेयर किया VIDEO, कहा- नीतीश कुमार भी शामिल

बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा है. इन सब के बीच सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि लोगों से जमीन सर्वे के नाम पर घूस मांगा जा रहा है. सुधाकर सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वीडियो रोहतास जिले के दिनारा स्थित ब्लॉक चकबंदी ऑफिस का है. जहां प्रधान लिपिक नागेश्वर नाथ सिंह जमीन सर्वे में नाम पर लोगों से घुस ले रहे हैं. इतना ही नहीं जितना पैसा मांगा उतना नहीं दिया तो पैसा वापस कर दिया जा रहा है और काम भी नहीं हो रहा है.

सांसद सुधाकर सिंह ने इस मामले को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा मैने कृषि मंत्री रहते हुए भी कहा था कि बिहार में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हैं. उस दिन भी मैंने कहा था कि बिहार में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्ट हैं.

सुधाकर सिंह ने कहा अभी सर्वे हो रहा है. सर्वे और चकबंदी किसानों के हित में है लेकिन इसके नाम पर सरकार के द्वारा बिहार में अराजकता पैदा किया गया. अंचल कार्यालय और चकबंदी कार्यालय और सर्वे कार्यालय तीनो मिले हुए है और दोनो हाथों से लूट रहे है. बकायदा रेट चार्ट है किस काम का कितना पैसा लगेगा. अगर गरीब आदमी कम पैसा देता है तो उसे लौटा दिया जाता है.

सुधाकर सिंह ने कहा इस मामले का वीडियो मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुआ. क्योंकि नीचे से लेकर ऊपर मुख्यमंत्री तक इसमें मिले हुए है. नीतीश कुमार का तो दिमाग काम ही नहीं कर रहा है. बिहार में क्या हो रहा है वो क्या समझते होंगे. आज की तारीख में नीतीश कुमार कठपुतली है. सुधाकर सिंह ने कहा कि सर्वे अच्छी बात है होना चाहिए, लेकिन घुस लिया जा रहा है और इस पर रोक तभी लगेगा जब नीतीश कुमार की मंशा होगी. जब वह इसमें शामिल है तो कैसे रोक लगेगा. इन सब के पीछे मुख्यमंत्री शामिल हैं. उनकी सहमति के बिना एक भी पत्ता नहीं हिलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 घंटे ago