Bihar

बिहार: गधे की मौत पर हुआ जमकर बवाल, पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

बिहार के बक्सर जिले में एक गधे की मौत पर इतना हंगामा हुआ कि पुलिस को 65 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के केसठ प्रखंड में कथित तौर पर करंट लगने से गधे की मौत पर हंगामा करने और क्षेत्र में बिजली सप्लाई को बाधित करने के आरोप में 65 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था और करीब 3 घंटे तक इलाके में बिजली आपूर्ति को बाधा पहुंचाई थी।

11 सितंबर को रोकी गई थी बिजली की सप्लाई

बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने शुक्रवार को मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘घटना के तुरंत बाद इलाके के चकौदा पावर ग्रिड स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और मुआवजे की मांग करने लगे। कुछ ग्रामीण पावर ग्रिड कार्यालय में घुस गए और इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।’ उन्होंने बताया कि यह घटना 11 सितंबर को हुई थी। अधिकारी ने बताया कि बाद में राज्य बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग्रामीणों के खिलाफ बिजली आपूर्ति बाधित करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत दर्ज कराई।

13 सितंबर को ग्रामीणों ने भी की थी शिकायत

SP ने बताया कि राज्य बिजली विभाग के संबंधित SDO की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 65 ग्रामीणों के खिलाफ 3 घंटे तक इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद 3 घंटे से बाधित बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर 13 सितंबर को बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

26 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

33 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago