Bihar

बिहार: फं’दे से झूलती मिली BPSC शिक्षिका की ला’श, नौकरी लगने के बाद आई अयोध्या से आकर मधेपुरा में रहती थी

मधेपुरा जिले में उत्तरप्रदेश की रहने वाली एक बीपीएससी शिक्षिका की फंदे से झूलती हुई लाश मिली है। उसकी पहचान उत्तरप्रदेश के अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत मबूसराय देहात के शिवनगर कॉलोनी निवासी रामखेलावन सिंह चौहान की बेटी अदिति सिंह चौहान (31) के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, अदिति सिंह चौहान मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय टोका में सहायक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। वह एक अन्य शिक्षिका के साथ टोका गांव में ही किराए के घर में अलग-अलग कमरे में रहती थी।

दरवाजा तोड़कर अदिति के शव को नीचे उतारा

बुधवार को छुट्टी रहने के कारण किसी काम से उसकी रूममेट शिक्षिका मधेपुरा गई हुई थी। जब वह शाम में करीब पांच बजे वापस गई तो फ्लैट का गेट अंदर से बंद था। बाहर से काफी आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखने पर पता चला कि अंदर अदिति फंदे से लटकी हुई थी। इसकी जानकारी गम्हरिया थाने की पुलिस और अदिति के परिजनों को दी गई। अदिति के परिजन गुरुवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अदिति के शव को नीचे उतारा गया।

एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है

शशिकांत चौहान ने बताया कि बुधवार की शाम में उनको फोन से घटना की जानकारी मिली। आज सुबह लगभग 6.30 बजे वे लोग यहां पहुंचे। उनकी बहन ने सुसाइड क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। हम लोग उसको यहां भेजना नहीं चाहते थे, परंतु वो कहती थी कि हमें ऐसे बच्चों को पढ़ना है, जहां शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है। वह एक होनहार लड़की थी।

मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका गांव में एक शिक्षिका के सुसाइड की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

1 घंटा ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

11 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

12 घंटे ago