पिछले दो-तीन दिनों से बिहार की सियासत में हॉट टॉपिक बनकर उभरे जदयू नेता अशोक चौधरी को आखिरकार उनका ‘गिफ्ट’ मिल ही गया। अशोक चौधरी, जो नीतीश कैबिनेट में मंत्री भी हैं, को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
पिछले दिनों ऐसे कयास लगाए जा रह थे कि अशोक चौधरी नीतीश कुमार से नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कविता भी रीपोस्ट की, जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हुई।
इस कविता से छिड़ी सियासी बहस
कविता में लिखा था, बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना छोड़ दीजिए। बच्चे बड़े होने पर वो खुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना छोड़ दीजिए। गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें छोड़ दीजिए…..।
अशोक चौधरी बोले- नीतीश मेरे पिता समान
इस कविता के सामने आने के बाद अशोक चौधरी को नीतीश कुमार ने तलब किया। हालांकि, बाद में अशोक चौधरी ने कहा, उन्होंने जो कविता शेयर की थी, उसका गलत अर्थ निकाला गया। नीतीश कुमार मेरे पिता समान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू की जीत होगी और नीतीश कुमार फिर राज्य के सीएम बनेंगे।
अशोक चौधरी को मिला ‘गिफ्ट’
अब इस कंट्रोवर्सी को 2 दिन भी नहीं बीते थे कि अशोक चौधरी को जदयू में अहम जिम्मेदारी दे दी गई। उन्हें जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किया गया है। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार ने ऐसा अशोक चौधरी की नाराजगी को दूर करने के लिए किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…
समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…