Bihar

बिहार: कोचिंग सेंटर में गन लेकर पहुंचा छात्र, क्लास में छात्रा को लग गई गोली; हड़कंप

बिहार में छात्रों द्वारा स्कूल में बंदूक लाए जाने की कई खबरें पिछले कुछ दिनों के दौरान सामने आई हैं। अब एक छात्र कोचिंग संस्थान में बंदूक लेकर पहुंचा और इस दौरान इस बंदूक से एक छात्रा को गोली लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरपुर जिले में में गोली लगने से घायल छात्रा का इलाज जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सकरा थाना क्षेत्र के एक कोचिंग संस्थान में यह छात्र पिस्तौल लेकर आया था।

बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर में अंग्रेजी की क्लास चल रही थी। क्लास खत्म होने के बाद अचानक क्लासरूम में गोली चली और एक छात्रा लहुलूहान हो गई। अचाक गोली चलने से वहां अफरातफरी मच गई और शिक्षक तथा छात्र चौंक गए। बताया जा रहा है कि घायल छात्रा ने कहा है कि कोचिंग क्लास में उसके पीछे बैठे एक लड़के ने गोली चलाई है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाला छात्र लड़की के ही गांव का है।

बताया जा रहा है कि क्लासरूम में गोली चलने के बाद आरोपी छात्र फरार हो गया। जख्मी लड़की को किसी तरह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने कहा है कि अभी इस मामले की छानबीन की जा रही है। छात्र की भी तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोचिंग क्लास के छात्र के पास बंदूक कहां से आई?

आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले सुपौल जिले के एक स्कूल में नर्सरी का छात्र बंदूक लेकर विद्यालय में आय़ा था। इस छात्रा ने स्कूल में पढ़ने वाले एक तीसरी क्लास के बच्चे को गोली मार दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago