Bihar

बिहार: चिकन में ज्यादा था नमक, शिकायत करने पर पति की पीट-पीटकर हत्या; पत्नी और साली गिरफ्तार

बिहार में एक पति को खाने में ज्यादा नमक होने की शिकायत करना महंगा पड़ा। इस छोटी सी शिकायत पर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप उसकी पत्नी और साली पर लग रहा है। घटना पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव की है। पुलिस आरोपी पत्नी और साली को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। लाठी डंडे और लोहे के रोड से पीट कर उसकी हत्या की बात बताई जा रही है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय शमशेर आलम उर्फ लालू के रूप में हुई है। उसकी पत्नी शहनाज बेगम और नाबालिग साली को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि चिकन में ज्यादा नमक था जिसकी शिकायत शमशेर आलम ने अपने परिवार में की। उसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी ने लोहे का रॉड उठाकर उस पर वार कर दिया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने घर के बाहर से मृतक का शव बरामद किया।

इस मामले में चौतरवा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि खाना को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। मारपीट में पति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन की जा रही है। आरोपी पत्नी और साली से पुलिस जानकारी ले रही है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शमशेर आलम गुजरात रहकर कमाता था। कुछ दिन पहले वह घर लौटा था शुक्रवार की शाम उसे लोगों ने देखा था। शनिवार की सुबह घर के बाहर उसकी लाश मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पहले बथवरिया थाना अध्यक्ष कामेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अन्य तथ्य सामने आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago