Bihar

बिहार में तुरंत बंद हो जमीन सर्वे, पारिवारिक झगड़ा और समाजिक तनाव बढ़ा रहे हैं सीएम नीतीश: कांग्रेस

बिहार में जमीन सर्वे का कार्य जारी है। बिहार सरकार की ओर से प्रदेश में भूमि विवाद को कम करने के लिए इस सर्वेक्षण को कराया जा रहा है। हालांकि प्रदेश के कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के ओर से भी जमीन सर्वे के काम को तुरंत बंद करवाने के लिए बयान दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी भूमि सर्वे के काम को बंद कराने के लिए कहा है। उन्होंने सीएम नीतीश और उनके अधिकारियों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जमीन सर्वे के नाम पर रिश्वत की उगाही हो रही है।

दरअसल, भूमि सर्वेक्षण को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि, तुरंत बंद हो। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार भूमि सर्वे के नाम पर पारिवारिक झगड़ा और समाजिक तनाव को बढ़ा रहे हैं। भूमि सर्वेक्षण के नाम पर सरकार ओर पदाधिकारियों की ओर से रिश्वत की उगाही हो रही है। बता दें कि, जमीन सर्वेक्षण के बीच अधिकारियों के रिश्वत लेने के कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर में हो रहे चुनाव को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि, जम्मू कश्मीर में हमारी सरकार बनेगी। मतदान हो रहा है जो रूझान मिल रहा है उसे देखे तो हम लोग जीत रहे हैं। बता दें कि, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद पहली बार चुनाव कराए जा रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के सात जिलों में 24 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

वहीं बीजेपी के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान कि राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी हैं। इसको लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि, जो परिवार खुद आतंकवाद का शिकार हुआ हो, जिनके पिता और दादी की हत्या हुई हो उनके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है। पीएम मोदी को ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। वहीं तेजस्वी यादव के बयान कि पीएम मोदी चौथी फेल हैं इसको लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि, ये तेजस्वी यादव का व्यक्तिगत बयान है।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

46 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago