बिहार में जमीन का सर्वे चल रहा है। सर्वे के लिए कई लोग आवेदन कर रहे हैं। इस बीच सरकार ने आवेदन के लिए कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद अब आवेदन की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी। दरअसल बिहार सरकार के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने बिहार विशेष सर्वेक्षण के तहत आवश्यक दस्तावेज़ों और प्रमाण-पत्रों की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इसके तहत, सर्वेक्षण प्रक्रिया से संबंधित प्रपत्र-2 और प्रपत्र-3 (1) को अब निदेशालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदनकर्ता को अपना नाम, पता, खेसरा नंबर, मोबाइल नंबर, आधार संख्या एवं हस्ताक्षर सहित दस्तावेज कार्यालय में जमा करना होगा।
इन प्रपत्रों को प्रिंट कर संबंधित शिविर कार्यालय में जमा करना है। यदि आवेदनकर्ता मृतक से संबंधित जानकारी दे रहे हैं, तो उन्हें मृत्यु प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा। इसके अतिरिक्त जो लोग असमर्थ हैं, उनके लिए किसी सक्षम व्यक्ति द्वारा प्रतिनिधित्व की भी अनुमति दी गई है।
जिसके लिए संबंधित व्यक्ति को अपनी आधार व मतदाता कार्ड की प्रतिलिपि भी जमा करनी होगी। निदेशालय की यह पहल बिहार में चल रहे विशेष सर्वेक्षण की प्रक्रिया को सुगम बनाने और दस्तावेज़ों का सत्यापन तेज़ी से पूरा करने के उद्देश्य से की गई है। इस नई व्यवस्था से लोगों को अब अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करने और उन्हें समय पर जमा करने में आसानी होगी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…