Bihar

बिहार में 27 फीसदी कम बारिश के बावजूद गंगा समेत कई नदियां उफान पर, 12 जिलों के 9.78 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

पटना में गंगा नदी मंदिर दीघा घाट गांधी घाट और हाथीदह में खतरे के निशान से आज भी ऊपर है. समस्तीपुर के भी 3 प्रखंडों मोहनपुर, मोहिद्दीननगर व विद्यापतिनगर कई पंचायतों में बाढ़ की स्तिथि हो गई है. वैसे राहत वाली बात यह है कि गंगा नदी का जलस्तर अब फॉलिंग ट्रेंड में है लेकिन जल संसाधन विभाग के अनुसार तीन दिनों तक राहत मिलने वाली नहीं है. नदियों में जलस्तर बढ़ने के बाद फरक्का, इंद्रपुरी और वीरपुर बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं.

एक दर्जन जिलों के लोग बाढ़ से प्रभावित:

बिहार में कम बारिश होने के बावजूद आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार पटना, समस्तीपुर, भोजपुरी, वैशाली, सारण, बेगूसराय, बक्सर, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार जिलों के लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सप्ताह में दो बार प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर चुके हैं.

सीएम ने लिया हालात का जायजा:

पहले मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर नदियों का जायजा लिया है और उसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया, लोगों से मुलाकात की है. अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया है. उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने भी पटना के आसपास एनएच पर पानी चढ़ने का जायजा लिया है और अधिकारियों को एनएच पर पानी न चढ़े, इसका रोड मैप तैयार करने का निर्देश दिया है.

बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ा:

गंगा के अलावे कोसी, बूढ़ी गंडक , गंडक, घाघरा, पुनपुन और सोन नदी का जलस्तर पिछले चार दिनों से लगातार खतरे के निशान से ऊपर है. इसके कारण ही लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई है. निचले इलाकों में और नदी से सटे इलाकों में पानी फैल गया है. पटना में आज सुबह मनेर में गंगा नदी खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है दीघा घाट में 1 मीटर से अधिक खतरे के निशान से गंगा ऊपर है. वहीं गांधी घाट में 1 मीटर 33 सेंटीमीटर खतरे के निशान से गंगा नदी ऊपर बह रही है. हाथीदह में भी गंगा डेढ़ मीटर खतरे के निशान से ऊपर भारी है.

सीएम ने की समीक्षा बैठक:

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की है. सभी डीएम को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. हरसंभव मदद पहुंचाने के साथ रात में भी गश्ती करने का निर्देश दिया है. अभियंताओं और अधिकारियों को तटबंधों पर निगरानी रखने के लिए भी कहा है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर से 27 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है. ऐसे में आने वाला सप्ताह चुनौतियों भरा हो सकता है. बिहार में नदियों का जलस्तर जिसमें घटना का ट्रेंड अब दिख रहा है. भारी बारिश होने पर फिर से मुश्किलें बढ़ सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

4 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

6 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

16 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

16 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

19 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

22 घंटे ago