बिहार के छपरा में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान चांद-तारा वाला तिरंगा झंडा लहराते एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह वीडियो सोमवार का ही बताया जा रहा है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह चांद-तारा लगाया हुआ दिखाई दे रहा है। यह भारतीय ध्वज संहिता 2002 सहित कई अधिनियमों का उल्लंघन है।
सारण के एसपी कुमार आशीष ने सोमवार को मीडिया से बताया कि वीडियो का सत्यापन किया गया है, यह आज का ही है। कोपा बाजार इलाके में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के जुलूस के दौरान यह वीडियो बनाया गया है। एसपी ने खुद इसकी जांच पुलिस पदाधिकारी से करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कोपा थानाध्यक्ष भी इसकी जांच कर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया मे जुट गए हैं।
एसपी ने आम जनता से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, एसपी ने सभी मीडिया से भी अपील है कि ऐसे मामले में संयमपूर्वक और जिम्मेवारी पूर्वक रिपोर्टिंग करें और आपत्ति एवं वैमनस्य को बढ़ावा देने वाला पोस्ट ना करें। अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…