Bihar

एम्स पटना द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ की शुरुआत, स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को दिया जाएगा बढ़ावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एम्स पटना द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पौधरोपण भी किया गया। अगले दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का उद्घाटन एम्स की डीएमएस डॉक्टर संजीव कुमार घोष और ऑल इंडिया एनवायरनमेंट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुरारी राय ने किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने एम्स द्वारा आयोजित इस अभियान को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता बताया और कहा कि समाज को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। श्री राय ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से पौधरोपण, कचरा मुक्त वातावरण का निर्माण, और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कर एक स्वच्छ भारत की स्थापना करना भी है।

इस अभियान के तहत संस्थान के अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उप चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार घोष ने इस अवसर पर पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार और हरे-भरे परिवेश को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद, अभियान के सदस्यों ने आस्था पथ पर सफाई अभियान चलाया, जिसमें सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर श्री राय ने कहा की स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को वो गाँव-गाँव तक ले जायेंगे अगले सप्ताह से ये आयोजन श्री राय स्कूल के बच्चों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

34 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago