Bihar

दरभंगा एम्स का शिलान्यास अगले महीने, पीएम नरेंद्र मोदी रखेंगे नींव; जेपी नड्डा का ऐलान

बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास अगले महीने होने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास अगले माह करेंगे।

एम्स के लिए जमीन बिहार सरकार ने उपलब्ध करा दी है। यह जमीन नीची (लो लैंड) है। वही जमीन है, और कोई जमीन नहीं है। 1200 करोड़ रुपये इसके विकास के लिए हैं और पैसे दिए जायेंगे। दरअसल, पूरे दरभंगा ही लो लैंड एरिया है।

नड्डा ने कहा कि एम्स के लिए प्रस्तावित जमीन में पानी भरा रहने का खतरा रहता है। राज्य सरकार ने इस जमीन को भरने की भी सहमति दी है लेकिन केंद्र चाहता है कि इस जमीन को न भराकर इसका उपयोग किया जाए। इसलिए आईआईटी दिल्ली से तकनीकी सहयोग मांगा गया है। आईआईटी दिल्ली को एम्स भवन का ऐसा डिजाइन तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है, जिससे पानी भरने की स्थिति में अस्पताल के संचालन में कोई बाधा नहीं आए।

उन्होंने कहा कि पहले शहर में एम्स के लिए जमीन तलाश की जा रही थी। लेकिन हम लोगों ने कहा था कि एम्स के लिए खुली जगह होनी चाहिए। ग्रीन फील्ड एरिया मांगा गया था। इसके बाद शोभन में एम्स की जमीन चुनी गई।

नड्डा ने दावा किया कि अस्पताल का निर्माण जल्द किया जाएगा। इससे पहले बीते 7 सितंबर को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने को दरभंगा के शोभन में एम्स की साइट का निरीक्षण किया था। राज्य सरकार ने दरभंगा एम्स निर्माण के लिए 187 एकड़ जमीन केंद्र को उपलब्ध करा दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

5 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

5 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

6 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

18 घंटे ago