Bihar

अब रजिस्ट्री कराना होगा आसान; बिहार में एटीएम की तरह मशीन से मिलेंगे ई-स्टांप, जल्द शुरू होगी टेस्टिंग

राज्य में अब जल्द ही एटीएम की तरह मशीन से ई-स्टांप मिलेंगे। इससे आम लोगों को रजिस्ट्री कराने में काफी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल इस मशीन को राज्य मुख्यालय में टेस्टिंग के तौर पर लगाया जाएगा। सफल परिणाम प्राप्त होने पर इसे सभी निबंधन कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा। यह जानकारी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने सोमवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस मौके पर विभागीय मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद थे।

गुंजियाल ने कहा कि राज्य सरकार की योजना फिजिकल स्टांप को हटाकर इसके स्थान पर ई-स्टांप प्रणाली को पूरी तरह से लागू करने की है। एटीएम की तरह स्टांप वेंडिंग मशीन से इस तरह से स्टांप बेचने की व्यवस्था करने वाला बिहार देश का पहला राज्य होगा। सचिव ने कहा कि अभी ई-स्टांप की बिक्री को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से की जा रही है।

आमजन की सुविधा के लिए फ्रैंकिंग मशीन के माध्यम से 1 हजार रुपये की न्यायिक स्टांप की बिक्री हो रही है। हाईकोर्ट समेत 40 व्यवहार कोर्ट और निबंधन कार्यालयों में ई-कोर्ट फीस की बिक्री फ्रैंकिंग मशीन से होती है। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यालय भवनों एवं अभिलेखागार का जीर्णोद्धार एवं नए कार्यालय भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

जिसके बाद जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए इस्तेमाल होने वाले ई-स्टाम्प की किल्लत जल्द दूर होगी। इसके लिए लंबी लाइन में भी नहीं लगना होगा। निबंधन विभाग ई-स्टाम्प की सहज उपलब्धता को लेकर नई पहल कर रहा है। अभी जिस तरह एटीएम से मनचाही राशि निकाली जा सकती है, उसी तरह आने वाले समय में जरूरत के मुताबिक राशि का ई-स्टाम्प भी निकाला जा सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago